फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत: सरकार की राज्यों से अपील- 31 मार्च तक 1.1 लाख स्वास्थ्य-कल्याण केंद्रों का संचालन सुनिश्चित करें

Thu, 17 Feb 2022 08:56 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों के साथ आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्रों को लेकर चर्चा की और इसके तहत मुहैया कराए जाने वाली सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अपील की है कि वे 31 मार्च 2022 तक 1.10 लाख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य-कल्याण केंद्रों का संचालन सुनिश्चित करें। केंद्र ने कहा है कि इन केंद्रों में टेली-कसंल्टेशन सेवा भी होनी चाहिए, ताकि मरीज फोन के जरिए भी स्वास्थ्य से जुड़ी सलाहें मांग सकें। 
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों के साथ आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्रों को लेकर चर्चा की और इसके तहत मुहैया कराए जाने वाली सेवाओं की जानकारी ली। 

आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के केंद्र सरकार के लक्ष्य का जिक्र करते हुए राजेश भूषण ने कहा कि राज्यों को आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के संचालन को लेकर पहले ही इत्तला कर दिया गया था। इन्हें टेली-कंसल्टेशन केंद्रों के तौर पर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये स्वास्थ्य-कल्याण केंद्र मुफ्त दवाएं, मुफ्त जांच मुहैया कराएंगे और इनके जरिए योग और स्वस्थ जीवन जीने के सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे आम लोगों को फायदा पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें