फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayurveda Day: अब हर साल 23 सितंबर को मनाया जाएगा आयुर्वेद दिवस, सरकार ने की घोषणा; जानें क्यों चुना यही दिन

Tue, 13 May 2025 09:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Ayurveda Day: केंद्र सरकार ने अब हर साल 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाने की घोषणा की है, ताकि इसे एक नियत तारीख पर आयोजित किया जा सके। यह दिन प्राकृतिक संतुलन का प्रतीक माना गया है, जो आयुर्वेद के संतुलन के सिद्धांत से मेल खाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने अब हर साल 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाने की औपचारिक घोषणा कर दी है। यह बदलाव 23 मार्च 2025 की राजपत्र अधिसूचना (गजट नोटिफिकेशन) के जरिए किया गया है। अब तक आयुर्वेद दिवस धनतेरस के दिन मनाया जाता था, जो हिंदू पंचांग के अनुसार आता है और हर साल अलग तारीख को पड़ता है। इसकी वजह से इसे हर साल एक नियत तारीख पर मनाना मुश्किल हो रहा था।

विज्ञापन


आयुष मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आयुर्वेद दिवस का मकसद आयुर्वेद को एक वैज्ञानिक, प्रमाण-आधारित और संपूर्ण चिकित्सा पद्धति के रूप में बढ़ावा देना है, जो रोगों की रोकथाम और स्वास्थ्य वर्धन में अहम भूमिका निभाता है।

ये भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को घोषित किया 'अवांछित', 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों खास है 23 सितंबर का दिन
मंत्रालय के अनुसार, अगले दस वर्षों में धनतेरस की तारीख 15 अक्तूबर से 12 नवंबर के बीच बदलती रहेगी, जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे एकसाथ मनाना मुश्किल हो जाता। इसी वजह मंत्रालय ने एक समिति बनाई, जिसने चार संभावित तारीखें सुझाईं। इनमें से 23 सितंबर को सबसे उपयुक्त माना गया। इस दिन, दिन और रात लगभग बराबर होते हैं। मंत्रालय ने बताया कि यह खगोलीय घटना प्राकृतिक संतुलन का प्रतीक है, जो आयुर्वेद के मूल सिद्धांत 'मन, शरीर और आत्मा के संतुलन' से मेल खाती है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें