केंद्र सरकार कांग्रेस से 24 अकबर रोड खाली कराने की योजना बना रही है। 24, अकबर रोड कांग्रेस का मुख्यालय है। मोदी सरकार 24 अकबर रोड के साथ-साथ लुटियन जोन से तीन अन्य बंगले खाली कराने पर विचार रही है। अंग्रेजी अखबार 'इकनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, इन बंगलों के लिए सरकार कांग्रेस से 2013 के मार्केट रेंट पर किराया वसूलेगी।
करीब दो साल पहले ही कांग्रेस को लुटियन जोन के तीन बंगले खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया था। यह नोटिस लीज खत्म होने के कारण भेजा गया था। करीब दो साल पहले मोदी सरकार ने इन बंगलों को खाली करने का नोटिस कांग्रेस को भेजा था क्योंकि लीज खत्म हो गई थी। वरिष्ठ अधिकारी कांग्रेस से बकाया वसूली के लिए नया नोटिस भेजने की योजना भी बना रहे हैं। यह नोटिस शहरी विकास मंत्रालय के तहत आने वाले डायरेक्टॉरेट ऑफ एस्टेट्स द्वारा भेजा जाएगा।