नए साल में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को एक और तोहफा दिया है। एक जनवरी से लखनपुर, कठुआ जिले में लगने वाला टोल पर हमेशा के लिए टैक्स खत्म कर दिया गया है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस टोल टैक्स हटने से जम्मू-कश्मीर का देश के शेष भागों से व्यापार बढ़ेगा और इससे व्यापारियों के साथ-साथ स्थानीय किसानों और निवासियों को लाभ होगा। मंगलवार 31 दिसंबर को वित्त विभाग में आयुक्त डॉक्टर अरुण कुमार मेहता की तरफ से जारी नोटीफिकेशन में कहा गया है कि यह आदेश एक जनवरी 2020 से प्रभावी होगा।