फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार का ध्यान अब आर्थिक पुनरुद्धार पर, स्वास्थ्य मंत्रालय की ब्रीफिंग को बुलेटिन से बदला

Wed, 13 May 2020 09:53 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आर्थिक पुनरुद्धार और आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास
  • पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की घोषणा की।
 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने रविवार तक कोविड-19 पर दैनिक रूप से होने वाले स्वास्थ्य मंत्रालय की ब्रीफिंग को निलंबित करने और इसकी जगह स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करने का फैसला किया है। एक सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यह परिवर्तन नए सिरे से आर्थिक पुनरुद्धार और आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित करने के प्रयास के हिस्से के रूप में किया जा रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को देश को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की घोषणा की। साथ ही उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया और लोगों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि हमारा जीवन बीमारी के इर्द-गिर्द न घूमे, जैसा कि पिछले 50 दिनों से हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ब्रीफिंग को निलंबित करना और उसे मंत्रालय की बुलेटिन से बदलने का निर्णय इसी प्रयास से जुड़ा हुआ है। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस निर्णय के पीछे विचार था कि कोरोना पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय आर्थिक गतिविधि, आत्मनिर्भरता और वित्तीय पैकेज को शुरू करना चाहिए। इससे देश को अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। 
विज्ञापन


बताया गया है कि ब्रीफिंग तो की जाएगी लेकिन इसमें प्रधानमंत्री  के आत्मनिर्भर अभियान, वित्तीय पैकेज और भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कई उपलब्धियों पर ध्यान दिया जाएगा। 

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने वित्तीय पैकेज को लेकर जानकारी नहीं दी लेकिन यह जरूर बताया कि अगले कुछ दिनों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस संबंध में घोषणाएं करेंगी। 

मेक इन इंडिया को लॉन्च करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया और कहा कि लोग विदेशी उत्पादों की जगह मेड इन इंडिया वाले उत्पाद खरीदें। अपने 33 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने कम से कम 10 बार आत्मनिर्भर और आत्मनिर्भरता का उल्लेख किया। 

पीएम मोदी ने रेखांकित किया कि कैसे कोविड-19 महामारी ने सभी को स्थानीय विनिर्माण, स्थानीय बाजार और स्थानीय आपूर्ति श्रृंखलाओं का महत्व सिखाया है। 

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जोर दिया कि आत्मनिर्भरता देश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की कड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी और यह जरूरी है कि देश यह प्रतियोगिता जीते। उन्होंने आगे कहा कि पैकेज को स्थानीय विनिर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किया गया है और इससे न केवल विभिन्न क्षेत्रों में दक्षता बढ़ेगी बल्कि गुणवत्ता भी सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें