केंद्र सरकार ने सीमाओं के रखरखाव के लिए बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड मैनेजमेंट (बिम) योजना में 2025-26 तक के लिए 13,020 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दे दी। इस फैसले से सीमा प्रबंधन के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूती देने, पुलिसिंग और निगहबानी बढ़ाने में मदद होगी।
विज्ञापन
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में गृहमंत्रालय सीमाओं पर बुनियादी ढांचा व प्रबंधन सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। बिम योजना के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, नेपाल, भूटान और म्यांमार की सीमाओं पर बाड़ बांधने, फ्लड लाइट लगाने, तकनीकी समाधानों के लिए और सीमा सड़क व चौकियों के निर्माण में मदद मिलेगी।
भारत पाकिस्तान के साथ 3323 किमी, बांग्लादेश के साथ 4096 किमी, चीन के साथ 3488 किमी, नेपाल के साथ 1751 किमी, भूटान के साथ 699 किमी और म्यांमार के साथ 1643 किमी लंबी सीमा साझा करता है।