फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल विस्टा परियोजना : आईजीएनसीए समेत नौ अन्य इमारतों को किया जा सकता है स्थानांतरित

Thu, 16 Jan 2020 04:29 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र - फोटो : Twitter
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी सरकार की महात्वाकांक्षी परियोजना सेंट्रल विस्टा के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) को उसके वर्तमान स्थल से कहीं और स्थानांतरित किया जा सकता है। यह जानकारी सूत्रों ने बुधवार को दी।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में स्थापित आईजीएनसीए को जामनगर हाउस के पास स्थानांतरित किया जा सकता है। वहां करीब 15 एकड़ जमीन है जिस पर वर्तमान में अस्थायी ढांचा (हटमेंट) है। प्रस्तावित योजना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों के लिए एक साझा केंद्रीय सचिवालय निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आईजीएनसीए इमारत के अलावा उद्योग भवन, निर्माण भवन, शास्त्री भवन, उपराष्ट्रपति आवास सहित नौ अन्य इमारतों को ध्वस्त किया जा सकता है।

आईजीएनसीए अभी मान सिंह रोड पर स्थित है। सूत्रों ने कहा कि आईजीएनसीए को स्थानांतरित करने की योजना को यद्यपि अभी केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय ही इस बड़ी परियोजना का नोडल मंत्रालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि सभी सांस्कृतिक संस्थानों को जामनगर हाउस के पास स्थानांतरित किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें