फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यक्रम में सीएए और एनआरसी पर हंगामा, आरएसएस नेता इंद्रेश भी थे मौजूद

Thu, 16 Jan 2020 03:56 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Event of Muslim Rashtriya Manch in Support of CAA - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के एक कार्यक्रम में प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने हंगामा कर दिया। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार भी मंच पर मौजूद थे।

विज्ञापन


यह कार्यक्रम नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के समर्थन में आयोजित किया गया था, लेकिन कार्यक्रम के दौरान ही प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने मांच के सामने जाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर ले रखा था जिसपर लिखा था कि हम सीएए और एनआरसी का विरोध करते हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सीएए और एनआरसी के विरोध में नारे भी लगाए।
 


बता दें कि विरोध-प्रदर्शन के बीच 10 जनवरी को पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू कर दिया गया है। साथ ही सरकार इसके बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागरूकता अभियान चला रही है। भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में यूपी में छह बड़ी रैलियां तय की हैं। इसी सिलसिले में अमित शाह लखनऊ में 21 जनवरी को रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें