फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अठावले बोले, यूपी में वजूद खोने से घबराई मायावती कर रहीं दूसरे राज्यों का रुख

Fri, 05 Oct 2018 09:34 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मायावती पर तीखा वार करते हुए कहा कि बसपा का वजूद उत्तर प्रदेश में खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति और मुस्लिम एकजुट हो रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित पुस्तक ‘मुसलमान और योगी आदित्यनाथ’ का विमोचन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि उत्तर प्रदेश में मायावती धीरे-धीरे अपनी जमीन खोती जा रही हैं। उनका मानना है कि उत्तर प्रदेश में मायावती का वोट बैंक छिटकता जा रहा है और उन्हें संशय है कि आगामी चुनावों में बसपा को कोई सफलता हासिल होगी।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपना वजूद खत्म होने घबराई मायावती अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का रुख कर रही हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनावों के नतीजों से साफ हो चुका है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए को उत्तर प्रदेश में 73 सीटें मिलीं, जबकि बसपा को एक भी सीट नहीं मिली।
विज्ञापन


अठावले का कहना है कि दलित वोट अब प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। साथ ही, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में दलित और मुस्लिम वोटों का एक नया समीकरण बन रहा है। उनका कहना है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में वे उत्तर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे

वहीं पुस्तक के लोकापर्ण में बोलते हुए अठावले ने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद कुछ मुस्लिमों को अत्याचारों का सामना करना पड़ा। गौरक्षा के नाम पर उत्पात मचाया गया, लेकिन मुस्लिमों को भी गाय की रक्षा करनी चाहिए क्योंकि हिंदू गाय को पूजते हैं। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक पीएम मोदी और आदित्यनाथ ‘मुस्लिम विरोधी नहीं’ हैं, जो प्रधानमंत्री के नारे ‘सबका साथ सबका विकास’ में भी झलकता है। साथ ही, हिंदू और मुस्लिमों को अयोध्या मुद्दे पर लड़ना नहीं चाहिए और इस पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें