फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: कोरोना मरीजों के लिए खुशखबरी, रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमत में भारी कटौती

Sat, 17 Apr 2021 09:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमत में कटौती की है। सरकार के दखल के बाद कंपनियों ने दवा के दाम करीब 60 फीसदी तक घटा दिए हैं।
विज्ञापन
रेमेडिसिविर इंजेक्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमत में कटौती की है। कंपनियों ने दवा के दाम करीब 60 फीसदी तक घटा दिए हैं। दरअसल, देश में इन दिनों एंटी वायरल ड्रग रेमडेसिविर वैक्सीन की भारी किल्लत हो गई है। सरकार ने दवा कंपनियों से इसके उत्पादन बढ़ाने को कहा है। सरकार के दखल के बाद देश के रेमडेसिविर मैन्युफैक्चरर्स ने इस इंजेक्शन की कीमत में कटौती करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि रेमडेसिविर दवा को इबोला वायरस के इलाज के रूप में तैयार किया गया था, लेकिन यह दवा कोरोना मरीजों के लिए जीवनरक्षक बनी हुई है। 

विज्ञापन


रेमेडिसिविर इंजेक्शन की ये है नई कीमत

  • कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड ने REMDAC इंजेक्शन की कीमत 2800 रुपए से घटाकर 899 रुपए कर दिया है।
  • डॉ. रेड्डीज लेबोरेट्रीज लिमिटेड ने REDYX इंजेक्शन का दाम 2700 रुपए कर दिया है। पहले इसकी कीमत 5400 रुपए थी।
  • सिंजीन इंटरनेशनल लिमिटेड ने RemWin इंजेक्शन का दाम 3950 रुपये से घटाकर 2450 रुपये कर दिया है।
  • सिपला लिमिटेड ने CIPREMI इंजेक्शन का दाम 4000 रुपये से घटाकर 3000 रुपए किया है। 
  •  माइलेन फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड की DESREM इंजेक्शन की नई कीमत 3400 रुपए हो गई है। इससे पहले यह  4800 रुपए में मिल रही थी।
  • जुबिलेंट जेनेरिक लिमिटेड ने JUBI-R इंजेक्शन का दाम 4700 रुपए से घटाकर 3400 रुपए कर दिया है।
  • हेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड की COVIFOR इंजेक्शन अब 3490 रुपए में मिलेगी। पहले 5400 रुपए देने पड़ते थे।


हर रोज बढ़ रहे कोरोना के नए केस
कोरोनावायरस की दूसरी बड़ी लहर खतरनाक होती जा रही है। देश में वैक्सीन की किल्लत बढ़ गई थी। ऐसे वक्त ने सरकार ने टीके के दाम घटाकर लोगों को बड़ी राहत दी है।भारत में हर रोज कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में 2,34,692 नए मरीज पाए गए हैं। महाराष्ट्र में 63,729 नए मामले सामने आए हैं। जोकि अबतक के सर्वाधिक हैं। वहीं दिल्ली में 19,486 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें