फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: सरकार ने जारी किए निर्देश, लोगों से कहा- घर में बने मास्क पहनें

Sat, 04 Apr 2020 03:10 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सरकार ने लोगों से घर में बने मास्क पहनने के लिए कहा है (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच केंद्र सरकार ने शनिवार को लोगों के लिए एक निर्देश जारी किया है। जिसमें कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लोगों को घर में बने मास्क पहनने के लिए कहा गया है। खासतौर से जब घर से बाहर निकलें।

विज्ञापन


चेहरे और मुंह के लिए हाथ से बने रक्षात्मक कवर को लेकर जारी निर्देश में सरकार का कहना है कि इस तरह के मास्क से समुदाय को बचाने में मदद मिलेगी और कुछ देशों ने आम जनता से घर में बने मास्क का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2902 हो गई है। जबकि 68 मौतें हो चुकी हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने देश के नागरिकों को स्वेच्छा से गैर-चिकित्सीय मास्क का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) का हवाला देते हुए ट्रंप ने लोगों से स्कार्फ या घर पर बने कपड़े के मास्क से चेहरा ढंकने और चिकित्सा वाले मास्क स्वास्थ्यकर्मियों के लिए छोड़ने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सीडीसी चिकित्सा या सर्जिकल मास्क का इस्तेमाल करने की सिफारिश नहीं कर रही है। इनकी जरूरत अमेरिकियों की जान बचाने के लिए काम कर रहे चिकित्साकर्मियों को है। चिकित्सा रक्षा उपकरण अग्रणी मोर्चे पर काम कर रहे स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए रखे होने चाहिए जो महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं।'

सीडीसी ने सिफारिश की है कि अमेरिकी साधारण कपड़े का मास्क पहन सकते हैं जो या तो ऑनलाइन खरीदा गया हो या घर पर बना हो। कोरोना वायरस से अमेरिका में 7,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 2,70,000 लोग संक्रमित हुए हैं। राष्ट्रपति ने लोगों से हाथ धोते रहने की भी अपील की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें