फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक सहायता: कोरोना से मृत 26 पत्रकारों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे, केंद्र का फैसला

Thu, 27 May 2021 10:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते वित्त वर्ष में 41 दिवंगत पत्रकारों के स्वजनों को सहायता दी थी। बृहस्पतिवार को 26 को मंजूरी दी गई। इस तरह अब तक 67 पत्रकारों के परिजनों को सहायता दी जा चुकी है। 
 
विज्ञापन
सूचना और प्रसारण मंत्रालय - फोटो : My GOV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले 26 और पत्रकारों के परिवारों को वित्तीय सहायता दिए जाने के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


सरकार ने एक बयान में कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय की 'पत्रकार कल्याण योजना' के तहत इन पत्रकारों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि आज केंद्र सरकार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे की अध्यक्षता वाली पत्रकार कल्याण योजना समिति के एक प्रस्ताव को स्वीकृति दी है, इसके तहत कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले 26 पत्रकारों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

मंत्रालय के अनुसार समिति ने संक्रमण से इतर अन्य कारणों से मारे गए 11 पत्रकारों के परिवारों के आवेदनों पर भी विचार किया। मंत्रालय ने कहा कि समिति ने साप्ताहिक आधार पर बैठक करने का फैसला किया है ताकि पत्रकार कल्याण योजना के तहत वित्तीय सहायता के आवेदनों पर तत्काल निर्णय लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके अनुसार बीते वित्त वर्ष 2020-21 में केंद्र सरकार ने कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले 41 पत्रकारों के परिवारों को इस तरह की सहायता प्रदान की थी। इस तरह से पत्रकारों के कुल 67 परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने को मंजूरी दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें