फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : बॉम्बे हाईकोर्ट के दस अतिरिक्त जज पदोन्नत, मान्य संख्या से 32 अब भी कम

Thu, 27 May 2021 10:29 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की न्यायिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए जजों की कमी को दूर किया जाना बेहद जरूरी है। यह बात स्वयं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भी कह चुके हैं। हालांकि इस दिशा कदम शनै: शनै: ही आगे बढ़ते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंबई उच्च न्यायालय के दस अतिरिक्त न्यायाधीशों को बृहस्पतिवार को पदोन्नत करके स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कानून मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। हालांकि इसके बावजूद न्यायिक व्यवस्था के लिहाज से जजों की कमी बरकरार है। बॉम्बे हाईकोर्ट में अभी भी 32 न्यायाधीशों की कमी को पूरा किया जाना है। 

विज्ञापन


बहरहाल, न्याय विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति अविनाश गुणवंत घरोटे, न्यायमूर्ति नितिन भगवंतराव सूर्यवंशी, न्यायमूर्ति अनिल सत्यविजय किलोर, न्यायमूर्ति मिलिंद नरेंद्र जाधव, न्यायमूर्ति मुकुंद गोविंदराव सेवलिकर, न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह ज्ञानसिंह बिष्ट, न्यायमूर्ति देवद्वार बालचंद्र उग्रसेन, न्यायमूर्ति मुकुलिका श्रीकांत जावलकर, न्यायूर्ति सुरेंद्र पंधारीनाथ तावड़े और न्यायमूर्ति रूद्रसेन बोरकार उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से बंबई उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश होंगे।

अतिरिक्त न्यायाधीश आम तौर पर दो साल के लिए नियुक्त किए जाते हैं और फिर उन्हें स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत कर दिया जाता है। न्याय विभाग की वेबसाइट के अनुसार बंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल मान्य संख्या 94 है लेकिन फिलहाल वहां 62 न्यायाधीश ही काम कर रहे हैं, 32 न्यायाधीशों की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें