फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की किल्लत: राज्यों को अगले 42 दिन में 10 करोड़ ही मिलेंगी टीके की खुराक

Thu, 20 May 2021 02:59 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • वैक्सीन निर्माता कंपनियों से बातचीत के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को फिर जारी किए निर्देश
  • अमर उजाला ने 16 मई को राज्यों की टीकाकरण व्यवस्था की खामियों को किया था उजागर
  • राज्यों को जिलावार टीकाकरण केंद्र की योजना बनाने का आदेश
  • केंद्र पर भीड़ रोकने के लिए समय-सारिणी प्रदर्शित होगी कोविन पर
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में मांग के अनुरूप वैक्सीन आपूर्ति के लिए अभी और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। बुधवार को केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए आदेश में स्पष्ट कहा है कि उन्हें अगले 42 दिन तक 10 करोड़ खुराकें ही मिल सकेंगी। इसमें पांच करोड़ खुराकें निशुल्क केंद्र सरकार उपलब्ध कराएगी। वहीं चार करोड़ 87 लाख खुराकें राज्य सरकारों को सीधे ऑर्डर देने पर प्राप्त होंगी। इसलिए टीकाकरण को पूरी योजना के साथ संचालित किया जाए।

विज्ञापन


दरअसल एक मई से 18-44 वर्ष वालों को वैक्सीन देने के चलते देश के ज्यादातर राज्यों में दूसरी खुराक का टीकाकरण काफी पीछे छूट गया है। बार-बार राज्यों को निर्देश देने के बाद भी टीकाकरण को योजनाबद्ध तरीके से संचालित नहीं किया जा रहा है। इसकी जगह राज्यों का पूरा ध्यान वैक्सीन की कमी को लेकर है। अमर उजाला ने बीते 16 मई को टीकाकरण व्यवस्था की खामियों को उजागर भी किया था जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिलाधिकारियों की बैठक में इस विषय पर चर्चा की। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर राज्यों को आदेश जारी किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविशील्ड और कोवाक्सिन का आवंटन केंद्र सरकार के जरिये किया जा रहा है। ऐसे में राज्य और निजी अस्पतालों को पहले से जानकारी होना आवश्यक है कि 15 जून तक पांच करोड़, 86 लाख, 29 हजार खुराकें निशुल्क प्रदान की जाएंगी। जबकि राज्य सरकारें सीधी खरीद के लिए कंपनियों को ऑर्डर दे सकती हैं। उनके लिए जून के अंत तक कुल चार करोड़, 87 लाख, 55 हजार खुराकें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


जिलावार योजना तत्काल बनाएं राज्य
मंत्रालय ने यह भी कहा है कि टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ कतई नहीं होनी चाहिए। जिलावार योजना तैयार करने के लिए राज्य सरकारों को ध्यान देना चाहिए। जिलावार कोविड टीकाकरण केंद्रों की योजना की तैयारी हो, ताकि वैक्सीन उचित तरीके से दी जा सके।

कोविन पर आधी अधूरी जानकारी न दें राज्य
इसके अलावा लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए भी सरकारों को ध्यान देने के लिए कहा है। राज्य सरकारों और निजी कोविड टीकाकरण केंद्र को कोविन डिजिटल प्लेटफार्म पर समय-सारिणी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। इनसे कहा गया है कि एक एक दिन की समय सारिणी देने से बेहतर होगा कि कोविन वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी जाए। कोविड टीकाकरण केंद्रों पर भीड़-भाड़ न हो। साथ ही कोविन पर बुकिंग प्रक्रिया में किसी तरह की अड़चन न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें