फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: चिदंबरम का मोदी सरकार पर हमला, बोले- कीमत तय न होने से बढ़ेगी मुनाफाखोरी

Tue, 20 Apr 2021 03:47 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार और पीएम केयर्स फंड पर उठाए सवाल। वैक्सीन की कीमत तय नहीं करने को लेकर केंद्र सरकार को घेरा।
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने टीके की कीमत तय नहीं करने और पीएम केयर्स फंड को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। चिदंबरम ने कहा कि तय कीमत पर राज्य सरकारों को वैक्सीन नहीं मिल रही है। इस तरह केंद्र सरकार मुनाफाखोरी बढ़ाने का काम कर रही है। 

विज्ञापन


चिदंबरम ने आगे कहा कि इससे सीमित संसाधन वाले राज्यों को काफी नुकसान हो सकता है। इससे राज्य सरकारों पर और अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा। राज्यों को पहले ही जीएसटी कलेक्शन नहीं मिला है, राज्यों की कर्जदारी बढ़ गई है, जिससे उन्हें और नुकसान हो सकता है। 
 
इसके अलावा चिदंबरम ने पीएम केयर्स फंड का नाम लेते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि आज कोई नहीं जानता कि इस फंड में जमा किए गए करोड़ों रुपये कहां गए। बता दें कि सोमवार को केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन के तीसरे चरण का एलान कर दिया है और अब 18 साल के उम्र से ज्यादा लोगों को भी कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें