फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medicine: रक्तचाप, सांस की तकलीफ जैसी बीमारियों की 20 दवाओं की कीमतें तय, जानें इनमें कौन-कौन सी दवाएं शामिल

Thu, 17 Oct 2024 05:08 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एनपीपीए के एक अधिकारी ने बताया कि बीते आठ अक्तूबर को बैठक में 20 नई दवाओं की अधिकतम कीमत को नियंत्रण में लाने का फैसला लिया है। अधिकतम कीमतें तय होने से अब ये बाजार में इससे ज्यादा दाम पर नहीं बेची जा सकेंगी।
विज्ञापन
दवाएं - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने 20 नई दवाओं की खुदरा कीमतें तय कर दी हैं, जिनका विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। इनमें बिसोप्रोलोल और एम्लोडिपाइन मिश्रित गोली शामिल है, जिसे रक्तचाप के इलाज में मरीजों को दिया जाता है।

विज्ञापन


लेवोसाल्बुटामोल और इप्राट्रोपियम ब्रोमाइड रेस्प्यूल्स के संयोजन वायुमार्ग की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है और सांस लेना आसान बनाता है। इनका निर्माण हिग्स हेल्थकेयर और मैनकाइंड प्राइम लैब्स प्रा. लि. करती है।

एनपीपीए के एक अधिकारी ने बताया कि बीते आठ अक्तूबर को बैठक में 20 नई दवाओं की अधिकतम कीमत को नियंत्रण में लाने का फैसला लिया है। अधिकतम कीमतें तय होने से अब ये बाजार में इससे ज्यादा दाम पर नहीं बेची जा सकेंगी। सूची में सूरियन फार्मास्यूटिकल्स (पी) लि./यूनिसन फार्मास्यूटिकल्स प्रा. लि. की ओर से निर्मित एटोरवास्टेटिन, एस्पिरिन और क्लोपिडोग्रेल कैप्सूल संयोजन शामिल है, जिसका उपयोग रक्त वाहिकाओं में थक्का बनने से रोकने के लिए किया जाता है।  
विज्ञापन


एक्सेटिल और फोलिक एसिड टैबलेट का भी नाम
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज फार्मा कंपनी की सेफुरोक्सिम एक्सेटिल नामक टैबलेट, कैडिला फार्मास्यूटिकल्स की एल-कार्निटाइन मेकोबालामिन और फोलिक एसिड टैबलेट, यूनिसन फार्मास्यूटिकल्स और मेडले फार्मास्यूटिकल्स की सीताग्लिप्टिन, मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड व ग्लिमेपाइराइड टैबलेट फॉर्मूलेशन शामिल है। एनपीपीए के मुताबिक, इस बैठक में फार्मा सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज और उनकी सहायक कंपनियों के उत्पादों के लिए फार्मास्यूटिकल्स खरीद नीति संबंधित मामलों पर भी चर्चा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें