फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: पीएम मोदी बने भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य, प्रधानमंत्री ने सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की

Thu, 17 Oct 2024 05:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये खुद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, सक्रिय सदस्यता अभियान के द्वारा सक्रिय कार्यकर्ता बनाने की अनूठी पहल! मुझे बहुत गर्व है कि आज पार्टी कार्यकर्ता के रूप में मैं बीजेपी 4 इंडिया का पहला सक्रिय सदस्य बना और इस अभियान की शुरुआत की। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बने और साथ ही उन्होंने पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और इस अभियान के संयोजक महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में सक्रिय सदस्यता ली।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये खुद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, सक्रिय सदस्यता अभियान के द्वारा सक्रिय कार्यकर्ता बनाने की अनूठी पहल! मुझे बहुत गर्व है कि आज पार्टी कार्यकर्ता के रूप में मैं बीजेपी 4 इंडिया का पहला सक्रिय सदस्य बना और इस अभियान की शुरुआत की। सक्रिय सदस्यता अभियान से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को देश के लिए काम करने की नई ऊर्जा मिलेगी। सक्रिय सदस्य बनने पर ही आपको मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर सेवा का अवसर मिलने वाला है।

उन्होंने कहा, देशभर के कार्यकर्ताओं से मैं यह आह्वान करता हूं कि वे भी भाजपा के सक्रिय सदस्य बनें और इस अभियान को सशक्त करें। गौरतलब है, पार्टी का सक्रिय सदस्य होने के लिए एक कार्यकर्ता को एक बूथ या विधानसभा सीट पर 50 सदस्यों को पंजीकृत करना होता है। पार्टी हर छह साल में भाजपा सदस्यता अभियान चलाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें