फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र का राज्यों को निर्देश, लॉकडाउन के दौरान ट्रकों का आवागमन बाधारहित बनाएं

Thu, 30 Apr 2020 08:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश दिया है कि देश में जारी लॉकडाउन के दौरान माल से लदे ट्रकों के साथ ही खाली ट्रकों के एक राज्य से दूसरे राज्य में आवागमन को बाधारहित बनाएं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के लिए दो चालकों और एक सहायक के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। 

विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन द्वारा अंतरराज्यीय परिवहन के लिए अलग पास मांगे जाने की खबरों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि ट्रकों के लिए अलग पास की आवश्यकता नहीं है, इसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस ही पर्याप्त है। बता दें कि देश में तीन मई तक लॉकडाउन जारी है, जिसमें समय-समय पर स्थिति के अनुसार राहतें दी जा रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें