केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने तेलंगाना में टीआरएस सरकार से राज्य में मनरेगा रोजगार योजना के कार्यान्वयन में उल्लंघन के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पूरी तरह से जांच करने और आपराधिक कार्रवाई करने के लिए कहा है।
मनरेगा ग्रामीण इलाकों में लोगों को रोजगार देने की एक अहम योजना है। लेकिन हमेशा से मनरेगा में अनियमितताएं सामने आती रही हैं। अब तेलंगाना में भी मनरेगा योजना में अनियमितता की बात सामने आती आई हैं जिसके चलते केंद्र सरकार ने तेलंगाना से जांच करने को बोला है।
विज्ञापन
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने तेलंगाना में टीआरएस सरकार से राज्य में मनरेगा रोजगार योजना के कार्यान्वयन में उल्लंघन के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पूरी तरह से जांच करने और आपराधिक कार्रवाई करने के लिए कहा है।
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्य में 15 टीमों को भेजा जिनको योजना के कार्यान्वयन में अनियमितताएं पाए जाने के बाद राज्य सरकार को एक पत्र लिखा। साथ ही मंत्रालय ने के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार से अनियमित खर्च की गई राशि की वापसी और वसूली सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि केंद्र ने राज्य के साथ टीमों के क्षेत्र के दौरे की विस्तृत रिपोर्ट साझा की, जिसमें योजना के कार्यान्वयन में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ। और इसके लिए अनियमित रूप से जमा की गई राशि की वापसी, चूककर्ताओं के खिलाफ आपराधिक और प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ वसूली सहित कार्रवाई की आवश्यकता है।