फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India China Tension: चीन मसले पर जयशंकर बोले- सीमा पर हालात ठीक नहीं होंगे, तो हमारे संबंध सामान्य नहीं होंगे

Fri, 12 Aug 2022 11:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ जगहें हैं जहां वे पीछे नहीं हटे हैं। हालांकि, हम लगातार इस रुख पर कायम हैं कि अगर चीन सीमावर्ती इलाकों में शांति भंग करता है, तो इसका संबंधों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-चीन मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमने अपना रुख कायम रखा है कि अगर चीन सीमावर्ती इलाकों में शांति भंग करता है तो इससे हमारे संबंधों पर असर पड़ेगा। हमारे संबंध सामान्य नहीं हैं, ये सामान्य नहीं हो सकते क्योंकि सीमा की स्थिति सामान्य नहीं है।

विज्ञापन


जयशंकर ने कहा कि भारत लगातार अपने इस रुख पर कायम है कि अगर चीन ने सीमावर्ती इलाकों में शांति भंग करता है या नियमों का उल्लंघन करता है, तो इसका असर दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ेगा। जयशंकर ने कहा कि कमांडर स्तर पर हमारी 15 दौर की बातचीत हुई है। दोनों पक्षों के उन स्थानों से पीछे हटने के बारे में कई अहम फैसले किए हैं। हमनें उन पर अमल करना भी शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ जगहें हैं जहां वे पीछे नहीं हटे हैं। हालांकि, हम लगातार इस रुख पर कायम हैं कि अगर चीन सीमावर्ती इलाकों में शांति भंग करता है, तो इसका संबंधों पर असर पड़ेगा। जयशंकर दो साल पहले लद्दाख में झड़प के बाद चीन के साथ रिश्तों में तनाव से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा कि मैंने 2020 और 2021 में कहा और आज फिर कह रहा हूं कि हमारे संबंध सामान्य नहीं हैं। यदि सीमा पर स्थिति सामान्य नहीं है तो यह सामान्य नहीं रह सकते। सीमा की स्थिति अभी सामान्य नहीं है। विदेश मंत्री ने कहा कि यह बहुत तनावपूर्ण स्थिति है। यह एक खतरनाक स्थिति भी हो सकती है, इसलिए हम बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें