फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस यूडी साल्वी बने NGT के नए कार्यकारी अध्यक्ष, स्वतंत्र कुमार की लेंगे जगह

Wed, 20 Dec 2017 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
NGT
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने जस्टिस यूडी साल्वी को NGT के नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। उन्हें स्वतंत्र कुमार की जगह नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि एनजीटी यानि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अध्यक्ष जस्टिस स्वतंत्र कुमार अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए थे।
विज्ञापन


पढ़ें: प्रद्युम्न केस: जुवेनाइल बोर्ड का बड़ा फैसला, आरोपी छात्र पर बालिग की तरह चलेगा केस

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रहे जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने जितनी सुर्खियां एनजीटी अध्यक्ष रहते बटोरी उतनी चर्चा उन्हें सुप्रीम कोर्ट के कार्यकाल के दौरान भी नहीं मिली। पर्यावरण संरक्षण के लिए ‌जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने कई ऐसे कड़े फैसले लिए जिससे वह पर्यावरण प्रेमियों के चहेते बन गए।

स्वतंत्र कुमार की सबसे बड़ी उपलब्धि ये ही है कि 20 दिसंबर 2012 को उनके पद संभालने से पहले एनजीटी को शायद ही कोई गंभीरता से लेता हो लेकिन आज जब वह रिटायर हो रहे हैं तब एनजीटी का नाम पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली संस्‍थाओं और व्यक्तियों के लिए खौफ का पर्याय बन चुका है।
विज्ञापन


अपने कार्यकाल के दौरान स्‍वतंत्र कुमार ने बिना किसी भेदभाव के तमाम ऐसे कड़े फैसले लिए जिसका असर भी व्यापक हुआ और चर्चा भी। उन्होंने न सरकार को बख्‍शा न औद्योगिक घरानों को, न धर्मगुरुओं को न धार्मिक संस्‍थाओं को।

पढ़ें: पीएम के माफी पर संसद में महाभारत, उपराष्ट्रपति बोले- सदन में नहीं दिया था बयान

इसी कड़ी में हाल ही में उनका अमरनाथ गुफा में जयकारे लगाने पर रोक वाला आदेश भी खासा चर्चित रहा।देश की आजादी के साल पैदा हुए स्वतंत्र कुमार ने अपने कॅरियर की शुरूआत दिल्‍ली बार काउंसिल में एक वकील के तौर पर की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें