केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश में खोले गए छह नए अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशकों के पद बनाए जाने को मंजूरी दे दी है। यह छह नए एम्स रायबरेली (उत्तर प्रदेश), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), बठिंडा (पंजाब), गुवाहाटी (असम), बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) एवं देवघर (झारखंड) में स्थापित किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इन एम्स में एक-एक निदेशक के पद बनाए जाने को मंजूरी दी है। निदेशक, संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे और संस्थान के समग्र प्रशासन के प्रभारी होंगे। निदेशक का मूल वेतन 2,25,000 (निश्चित) एवं भत्ता शामिल होगा। हालांकि यह 2,37,500 रुपये से अधिक नहीं होगा।