केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को सीबीआई के एक पूर्व अधिकारी सहित छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एजेंसी के मुताबिक, इनपर आरोप लगाया था अभियुक्तों ने एक मामले की चल रही जांच को प्रभावित करने की साजिश में आरोपी पाए गए थे।
एजेंसी ने बताया कि आगे यह भी आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तों ने एक कंपनी के पक्ष में चल रही जांच को प्रभावित करने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट के माध्यम से कंपनी से 50 लाख रुपये मांगे थे। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और इस मामले की पूरी छानबीन की।
मामले में कंपनी के चार्टर्ड अकाउंटेंट और पूर्व अधिकारी को कथित रूप से उनके बीच 25 लाख रुपये के लेन-देन के लिए गिरफ्तार किया गया था। कथित रिश्वत की रकम पूर्व अधिकारी के आवास से बरामद की गई थी। आगे की जांच चल रही है। बता दें कि कंपनी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।