भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के कार्यालय से जारी हुए राज्यों को पत्र में जानकारी दी गई कि प्रशासनिक सीमाओं को 30 जून तक सील करने का निर्णय लिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
2020 में होने वाली जनगणना 30 सितंबर से शुरू होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जनगणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने की कवायद एक अप्रैल से 30 सितंबर 2020 तक देश भर में होने वाली थी, लेकिन कोविड की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के कार्यालय से जारी हुए राज्यों को पत्र में जानकारी दी गई कि प्रशासनिक सीमाओं को 30 जून तक सील करने का निर्णय लिया गया। मानदंडों के अनुसार, जिला, उप-जिलों, तहसीलों और पुलिस थानों जैसी प्रशासनिक इकाइयों के सीमा पर अलर्ट रहने की वजह से जून के करीब तीन महीने बाद ही जनगणना हो सकती है।
जनगणना अधिकारियों ने अपने पत्र में सीमाओं को सील करने वाले 2020 में 31 दिसंबर तक बढ़ाने के पूर्व पत्र का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों के अधिकारियों ने सीमाओं को सील करने का निर्णय लिया है।