फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heart Touching Story: छह साल के बच्चे की डॉक्टर से अपील, मम्मी-पापा को मत बताना मुझे कैंसर है

Fri, 06 Jan 2023 05:26 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

बच्चे मन से सच्चे होते हैं। वह अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। ऐसे ही एक मासूम बच्चे की कहानी आज चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, यह बच्चा अब इस दुनिया में नहीं रहा। लेकिन मम्मी-पापा के प्रति उसकी प्रेम भावना ने सभी को सोचना पर मजबूर कर दिया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी ने सच ही कहा है कि बच्चे अपनी मासूमियत और सादगी से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। हाल ही में हैदराबाद के अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने ट्विटर पर एक वाकया साझा किया है। जब एक 6 साल के मासूम ने उनसे एक ऐसी गुजारिश की, जिसे सुनकर वह खुद भी बहुत भावुक हो गए।

विज्ञापन


कैंसर से जूझ रहे बच्चे ने अपने डॉक्टर से कहा कि आप मेरे मम्मी-पापा को मत बताना कि मुझे कैंसर है। उसने कहा, मैंने अपनी बीमारी के बारे में आईपैड में पढ़ा है। मैं जानता हूं कि मैं सिर्फ छह महीने जी पाऊंगा। मैंने उन्हें इसलिए नहीं बताया कि वे नाराज हो जाएंगे। डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने बच्चे और उसके माता-पिता के साथ हुई बात ट्वीट कर साझा की।

डॉ. कुमार ने लिखा कि एक और ओपीडी में एक दंपती आया और उन्होंने अनुरोध किया कि मनु बाहर इंतजार कर रहा है। उसे कैंसर है, लेकिन हम नहीं चाहते कि उसके सामने इस बात का जिक्र भी हो। प्लीज उसे देखिये और इलाज कीजिये। उसे इस बारे में मत बताइएगा।
विज्ञापन


चल रही थी कीमोथेरेपी
डॉक्टर ने माता-पिता के अनुरोध के बाद मनु से मुलाकात की थी, जो व्हीलचेयर पर था। वह ब्रेन कैंसर से पीड़ित था और उसकी कीमोथेरेपी चल रही थी। इसी दौरान डॉक्टर ने मनु के माता-पिता को यह बात बताई।

माता-पिता की आंखों में थे आंसू
जब मनु के माता-पिता को पता चला कि उनका बेटा अपनी बीमारी के बारे में जानता था। जब उन्हें यह पता चला तो वह डॉक्टर से मिलने आए थे। उसके माता-पिता डॉक्टर का शुक्रिया करने आए कि उनकी वजह से वह अपने बेटे के साथ आठ महीने बिता पाए। पिछले महीने ही मनु कैंसर से जंग हार गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें