फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफ बैन पर बोलकर नौकरी नहीं खोना चाहता: अरविंद सुब्रमण्यन

Wed, 09 Mar 2016 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने बीफ बैन पर पूछे गए सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।
  • मुंबई विश्वविद्यालय में छात्रों से संवाद के दौरान की टिप्पणी
  • सवाल पूछने के लिए उन्होंने शुक्रिया कहा।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक विभाजन को विकास में बाधक बता चुके मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने बीफ बैन पर पूछे गए सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


अरविंद सुब्रमण्यन ने कहा कि इस पर बोलकर मैं अपनी नौकरी नहीं खोना चाहता।

मुंबई विश्वविद्यालय में छात्रों से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि यदि बीफ बैन पर कोई जवाब दूंगा तो मैं अपनी नौकरी खो दूंगा। हालांकि सवाल पूछने के लिए उन्होंने शुक्रिया कहा।
विज्ञापन

सामाजिक विभाजन को विकास में बाधक बता चुके हैं अरविंद सुब्रमण्यन

.
मोदी सरकार में मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन मुंबई विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स के छात्रों के बीच थे।

उनसे बातचीत के दौरान ही पूछा गया कि अगर गोमांस पर प्रतिबंध लगा दिया जाए तो क्या किसानों की आय पर कुछ असर पड़ेगा या फिर ग्रामीण अर्थव्यवस्था इससे प्रभावित होगी।

इसी के जवाब में मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर मैं बीफ बैन पर कोई जवाब दूंगा तो अपनी नौकरी खो दूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें