फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CDS: भारत की सुरक्षा की आधारशिला बनकर खड़ी सेना, सीडीएस चौहान बोले- जवानों को तकनीक से लैस करना हो प्राथमिकता

Wed, 15 Jan 2025 11:00 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि हमारे जवानों को बेहतरीन तकनीकी कौशल से लैस करना समय की मांग है। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले सेना के जवानों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
सीडीएस अनिल चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने सेना द्वारा प्रौद्योगिकियों और रणनीति से लैस करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने बुधवार को सेना दिवस पर अपने संदेश में कहा कि आधुनिक युद्धकला तेजी से विकसित हो रही है। ऐसे में भारतीय सेना को विरोधियों से आगे रहने के लिए खुद को नए युग की प्रौद्योगिकियों और रणनीति से लैस करने की जरूरत होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अदम्य साहस की भावना और व्यावसायिकता भारतीय सेना को परिभाषित करती है।  भारतीय सेना भारत की सुरक्षा और एकता की आधारशिला है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कहा कि भारतीय सेना की विरासत चुनौतियों से निपटने, संप्रभुता बनाए रखने और निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने की उसकी विश्वसनीय क्षमता पर बनी है। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि उच्च स्तर की तत्परता बनाए रखने, परिचालन क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने और सभी परिस्थितियों में हमारे नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने में हमारे जवानों का अथक प्रयास सराहनीय हैं। 

इस दौरान उन्होंने युद्ध की बदलती गतिशीलता और सेना में प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग पर भी बात की। जनरल चौहान ने कहा कि प्रौद्योगिकी में प्रगति और भू-राजनीतिक गतिशीलता में बदलाव के कारण आधुनिक युद्ध तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में साइबर,अंतरिक्ष क्षेत्रों सहित नए क्षेत्रों में संघर्ष तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय सेना को रणनीति और तकनीकों को लगातार उन्नत करने की जरूरत
उन्होंने कहा कि नए युग की प्रौद्योगिकियां और अवधारणाएं जैसे कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्टील्थ और हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकियों द्वारा समर्थित सेलेरिटी केंद्रित वारफेयर, और स्वायत्त वाहनों द्वारा संचालित रोबोटिक्स भविष्य के युद्धों को कैसे लड़ा जाएगा, इसे बदल रहे हैं। जनरल चौहान ने आगे कहा कि भारतीय सेना को अपने विरोधियों से अगर आगे रहना है तो उसे तकनीकी रूप से सुसज्जित होने और अपनी रणनीति और तकनीकों को लगातार उन्नत करने की जरूरत होगी।

सूचना और संचार प्रौद्योगिकी को उन्नत करने पर भी जोर
आगे उन्होंने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी को उन्नत करने पर भी जोर दिया। सीडीएस ने कहा कि हमारे जवानों को बेहतरीन तकनीकी कौशल से लैस करना समय की मांग है। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले सेना के जवानों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें