फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई नेट और एसएससी की परीक्षा आज, 40 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 08 Jul 2018 05:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट)/जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) परीक्षा रविवार, आठ जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा एससीसी की सीजीएल टियर थ्री की परीक्षा भी होनी है। दोनों परीक्षाओं के लिए शहर में 73 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं में शामिल होने के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या तकरीबन 40 हजार है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में तकरीबन 32500 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। परीक्षा के लिए शहर में 52 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 10.30 और दूसरी पाली की परीक्षा 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित होनी है।

परीक्षा को सकुलशन संपन्ना कराने के लिए आठ मजिस्ट्रेट लगाए हैं, जो परीक्षा के दौरान लगातार अपने सर्किल में भ्रमण करते रहेंगे। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर पुलिस फोर्स भी तैनात की जाएगी। सीजीएल टियर थ्री की परीक्षा ऑनलाइन होनी है। इस परीक्षा के लिए शहर में 21 केंद्र बनाए गए हैं और इसमें 7810 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। एसएससी की परीक्षा दिन में 11 से 12 बजे तक की पाली में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें