फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास विफल, फर्जी मेल से मांगे गए थे प्रश्नपत्र 

Mon, 05 Mar 2018 09:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाओं में फर्जी ई-मेल आईडी से प्रश्न पत्रों में सेंध लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि बोर्ड की सजगता के चलते परीक्षाएं शुरू होने से पहले ही यह प्रयास विफल हो गया। दरअसल सोमवार (पांच मार्च) से शुरू हुई परीक्षा से पहले कुछ परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड के नाम से एक फर्जी मेल आईडी (ce.cbse2018@gmail.com) से मेल की जा रही थी। 

विज्ञापन


इस मेल के माध्यम से केंद्रों को वेरिफिकेशन के लिए प्रश्न पत्र की कॉपी मेल पर देने को कहा जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही बोर्ड ने सभी केंद्रों को चार मार्च को अलर्ट सूचना जारी कर दी। बोर्ड के मुताबिक, कुछ तत्व परीक्षा केंद्रों को बोर्ड के नाम के फर्जी मेल से प्रश्न पत्र की कॉपी साझा करने के लिए कह रहे थे। 

ऐसे में बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के. के. चौधरी की ओर से एक अलर्ट जारी कर कहा गया कि बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों से प्रश्न पत्र की कॉपियां वेरिफिकेशन के लिए नहीं मांगी गई है। ऐसे में देश-विदेश के सभी परीक्षा केंद्रों को कहा गया कि यह मेल फर्जी है और किसी की ओछी हरकत है। इस तरह के मेल का जवाब देने की आवश्यकता नहीं है। सूत्रों के अनुसार, फर्जी मेल आईडी की पहचान के बावजूद अभी मामला दर्ज नहीं कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें