फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस खरीद घोटाले में सीबीआई एचपीसीएल के पूर्व शीर्ष अधिकारियों से करेगी पूछताछ 

Sun, 26 Apr 2020 02:26 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीबीआई 144 करोड़ रुपये के बांस खरीद घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए जल्द ही हिंदुस्तान पेपर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के पूर्व शीर्ष अधिकारियों को बुलाएगी। एचपीसीएल के पूर्व अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

विज्ञापन


एजेंसी ने अपनी तीसरी प्राथमिकी में सार्वजनिक क्षेत्र के इस उपक्रम के तत्कालीन अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एम वी नरसिंह राव, कंपनी सचिव एल आर एकनाथ और वरिष्ठ अधिकारियों एस एन भट्टाचार्य, अमिताभ बनर्जी, बिप्लव चौधरी, पी के भुवन, एच एन बरुआ और मोहन झा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिकी में हिल ट्रेड एजेंसी और उसके स्वामी आरएस गांधी के नाम भी शामिल हैं। आरोप लगाया गया कि एचपीसीएल ने दीमा हसाओ स्वायत्त परिषद के साथ समझौता किया था। इसमें कागज बनाने वाले बांस की खरीद के लिए गांधी को उप ठेकेदार के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें