फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारद स्टिंग: भाजपा नेता मकुल रॉय के घर पहुंची सीबीआई टीम, की पूछताछ

Sun, 29 Sep 2019 01:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सीबीआई ने मुकुल रॉय से की पूछताछ - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कोलकाता में भाजपा नेता मुकुल रॉय के घर पहुंची। जांच एजेंसी ने उनसे नारद स्टिंग मामले में पूछताछ की। पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम वापस लौट गई। इससे पहले रॉय को शुक्रवार को जांच एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला देते हुए वहां नहीं गए और उन्होंने समय मांगा था। 

विज्ञापन

 

हालांकि रॉय शनिवार को करीब सवा दो बजे सीबीआई कार्यालय पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी ने उनसे तीन घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद रॉय ने कहा कि मैं कानून को मानने वाला नागरिक हूं। जांच एजेंसी जब भी कहेगी, मैं पूछताछ के लिए हाजिर हो जाऊंगा। मुकुल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के संस्थापकों में एक रहे हैं।

टीएमसी में नंबर दो नेता रहे मुकुल मामले में 13 अन्य आरोपियों के साथ नामजद हैं। मालूम हो कि सीबीआई ने गुरुवार को इस स्कैंडल की जांच के सिलसिले में आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा को गिरफ्तार किया था। इन टेपों के 2016 में सामने आने के बाद यह पहली गिरफ्तारी है।
विज्ञापन


फुटेज में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलते-जुलते लोग फायदा पहुंचाने के एवज में एक फर्जी कंपनी के प्रतिनिधियों से पैसे लेते हुए नजर आते हैं। रॉय को कथित रूप से मैथ्यू सैम्युएल्स से बातचीत करते हुए दिखाया गया है। रॉय तब तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे। सैम्युएल्स ने ही 2014 में यह स्टिंग ऑपरेशन करने का दावा किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें