सीबीआई की एक टीम उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली गई और स्थानीय पुलिस की मदद से शाहजहां के भाई आलमगीर शेख के घर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि आलमगीर घर पर मौजूद नहीं था और पूछताछ के लिए नोटिस उसके परिवार को दे दिया गया है।
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में पांच जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर भीड़ के हमले के संबंध में सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख के भाई और उनके कुछ करीबी अन्य लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया।
विज्ञापन
सीबीआई की एक टीम उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली गई और स्थानीय पुलिस की मदद से शाहजहां के भाई आलमगीर शेख के घर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि आलमगीर घर पर मौजूद नहीं था और पूछताछ के लिए नोटिस उसके परिवार को दे दिया गया है। नोटिस शाहजहां के करीबी माने जाने वाले कुछ अन्य लोगों को भी भेजा गया है।
शेख को पिछले महीने राज्य पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में कलकत्ता उच्च न्यायालय की ओर से मामला सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया था। मंगलवार को, सीबीआई ने बशीरहाट की एक उप-विभागीय अदालत से तीन अन्य लोगों के साथ शाहजहां शेख की 10 दिनों का रिमांड हासिल किया।