फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली शराब घोटाला: केसीआर की बेटी ने CBI के सामने पेश होने में जताई असमर्थता, कहा- मेरे कार्यक्रम पहले से तय

Mon, 05 Dec 2022 11:00 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

कविता तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस की एमएलसी हैं। सीबीआई उनसे दिल्ली के शराब घोटाले में पूछताछ करना चाहती है। कविता का कहना है कि उसका घोटाले से जुड़ी किसी एफआईआर में नाम शामिल नहीं है। वह पूछताछ के लिए 6 दिसंबर को पेश नहीं हो सकेंगी। इसके कोई और तारीख तय कर दें। 

विज्ञापन
सीबीआई समन के जवाब में कविता चंद्रशेखर ने लिखा खत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शराब घोटाले को लेकर तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता चंद्रशेखर को सीबीआई ने मंगलवार को तलब किया है। इसका जवाब देते हुए कविता ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि इस दिन वह पेश नहीं हो सकेंगी। 

विज्ञापन

कविता तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस की एमएलसी हैं। सीबीआई उनसे दिल्ली के शराब घोटाले में पूछताछ करना चाहती है। कविता का कहना है कि उसका घोटाले से जुड़ी किसी एफआईआर में नाम शामिल नहीं है। वह पूछताछ के लिए 6 दिसंबर को पेश नहीं हो सकेंगी। पहले से कार्यक्रम तय हैं। इसके लिए कोई और तारीख तय कर दें। सीबीआई को लिखे पत्र में कविता ने कहा, 'मैं कानून का पालन करने वाली नागरिक हूं और जांच में सहयोग करूंगीं। मैं 11, 12, 14 या 15 दिसंबर में से किसी दिन पूछताछ के लिए पेश हो सकती हूं।'  

गवाह के तौर पर तलब किया गया
सीबीआई ने कविता चंद्रशेखर को गवाह के तौर पर तलब किया था। समन मिलने के तुरंत बाद कविता ने सीबीआई को पत्र लिखकर पहले मामले के दस्तावेज मांगे हैं। कविता ने पत्र में सीबीआई से अनुरोध किया कि मुझे मामले के दस्तावेज जल्द से जल्द प्रदान किए जाएं ताकि मैं खुद मामले से वाकिफ हो सकूं और उचित समय पर जवाब दे सकूं। मुझे दस्तावेज मिलने के बाद हैदराबाद में मैं पेश हो सकती हूं। 
विज्ञापन


हैदराबाद या दिल्ली में पेश होने का निर्देश
सीबीआई ने दो दिसंबर को भेजे समन में कहा है कि शराब घोटाले की जांच में कुछ तथ्य उभरकर आए हैं, उनके बारे में कविता को अवगत कराना व उनका परीक्षण करना जरूरी है। नोटिस में सीबीआई ने कविता को हैदराबाद या दिल्ली स्थित दफ्तर में से कही पेश होने को कहा था। शराब घोटाले के आरोप पत्र में सात आरोपियों के नाम हैं। इनमें आप के संवाद प्रमुख व दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के करीबी विजय नायर और हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली शामिल हैें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें