भादरा में सीबीआई की विशेष अदालत ने आयकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त संतोष कुमार करनानी के खिलाफ कथित तौर पर 30 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं सीबीआई ने उसके बारे में विश्वसनीय सूचना देने वाले के लिए इनाम की घोषणा भी की है। सीबीआई ने अपने एलान में कहा है कि आरोपी अधिकारी के बारे में कोई भी विश्वसनीय जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
गुजरात में नकली जाली नोट मामले में दो को 7 साल की जेल
एनआईए की एक विशेष अदालत ने यहां नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) मामले में दो आरोपियों को दोषी ठहराया है और उन्हें सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रवक्ता ने कहा कि बिहार के विनोद निषाद उर्फ विनोद साहनी और गुजरात के महफूज शेख को विशेष अदालत ने बुधवार को 2019 में दर्ज सूरत नकली मुद्रा मामले में दोषी ठहराया।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 489बी, 489सी और 120बी के तहत दोषी ठहराया गया है और सात साल के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई। निषाद और शेख दोनों को डीआरआई ने 5 जून को गिरफ्तार किया था।