फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के सर्जरी विभाग में टेंडर घोटाले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

Tue, 16 Jan 2018 02:42 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम्स
विज्ञापन
प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सर्जरी विभाग में टेंडर देने में कथित धांधली के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। 24.17 लाख रुपये के कथित टेंडर घोटाले में जांच एजेंसी ने एम्स के एक वरिष्ठ क्लर्क नरेश कुमार और निजी कंपनी एच एस एंटरप्राइजेज की मालकिन चांदनी झट्टा और कर्मचारी जगमोहन ऋषि के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एम्स के तत्कालीन सतर्कता अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने 19 मई, 2014 को सीबीआई को सौंपी अपनी रिपोर्ट में एच एस एंटरप्राइजेज से लेन-देन पर रोक लगाने की बात कही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उस दौरान एक खास तरह का ट्रेंड देखा गया, जिसमें पांच आपूर्तिकर्ताओं और एच एस एंटरप्राइजेज से रेट की जानकारी प्राप्त हुई, जिसमें इन्होंने सबसे कम रेट कोट की थी। इससे यह स्पष्ट है कि ऑर्डर को जानबूझकर विभाजित किया गया ताकि उच्च अधिकारी उस पर रोक न लगा दें।

पढ़ें- सोहराबुद्दीन मामले में बंजारा और दूसरे IPS अधिकारियों की रिहाई को नहीं देंगे चुनौती : CBI
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि यह साफ था कि बदनीयत से इन फर्मों के लिए अनुचित वित्तीय लाभ लेने के लिए जानबूझकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को खत्म किया गया। हाल ही में दर्ज अपनी एफआईआर में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि 2013-14 में एम्स के स्टोर ऑफिस द्वारा रेट एनक्वायरी के जरिये कुल 27 ऑर्डर दिए गए। एफआईआर के मुताबिक एच एस एंटरप्राइजेज एक मालिकाना कंपनी है और उसका कार्यालय डिफेंस कॉलोनी में है। 
विज्ञापन


कंपनी के प्रतिनिधि ऋषि ने अलग-अलग कंपनियों के लेटर हेड पर फर्जी हस्ताक्षर कर रेट कोट की। सीबीआई ने कहा कि इस कारण ज्यादातर टेंडर एच एस एंटरप्राइजेज को मिल गए। जांच एजेंसी को पता चला कि ऋषि ने जिन कंपनियों, भगवान दास नरिंदर कुमार, हर्ष साइंटिफिक और साई मेडिवेल, के लेटर हेड का फर्जीवाड़ा कर इस्तेमाल किया था, उन्होंने कभी भी कोटेशन जमा ही नहीं की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें