अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम टुकी
- फोटो : Social Media
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम टुकी पर भ्रष्टाचार के मामले में एक और केस दर्ज किया है। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, टुकी 2005-06 में जब लोक निर्माण कार्य एवं शहरी विकास मंत्री थे, तब उन पर निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप है।
इससे पहले जुलाई, 2019 में सीबीआई ने टुकी और उनके भाई नबाम टगाम के खिलाफ 2003 में 3.20 करोड़ रुपये की एक सरकारी परियोजना को मनमाने और गलत तरीके से हासिल करने के आरोप में केस दर्ज किया था। टुकी नवंबर, 2011 से जनवरी, 2016 तक और जुलाई 2016 से सितंबर, 2016 तक अरुणाचल के सीएम रह चुके हैं।