फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड सौदा: पूर्व वायुसेना उप प्रमुख से सीबीआई ने की आठ घंटे पूछताछ 

Sun, 01 May 2016 03:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों को मंजूरी देने वाली बैठक में शामिल थे 
  •  हेलीकॉप्टर सौदे में रिश्वत लेने के आरोपी पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी के तीनों भाइयों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे मामले में शनिवार को वायुसेना के पूर्व उप प्रमुख जेएस गुजराल से आठ घंटे तक पूछताछ की। जरूरत पड़ी तो सीबीआई उन्हें एक बार फिर पूछताछ के लिए बुला सकती है। गुजराल उन वरिष्ठ अधिकारियों में से एक हैं, जो 2005 उस बैठक में शामिल थे, जिसमें हेलीकॉप्टर की उड़ान संबंधी मानदंडों में जरूरी बदलाव का फैसला लिया गया था।  
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर सौदे में कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोपी पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी के तीनों भाइयों को भी जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। त्यागी को भी सोमवार को सीबीआई की जांच टीम के सामने पेश होना है। सीबीआई अब तक यही कहती आई है कि गुजराल से गवाह के रूप में पूछताछ की गई, लेकिन इस बारे में कुछ नहीं कहा कि उनका गवाह का दर्जा अब भी बरकरार है या नहीं। एजेंसी ने अभी तक उन पर कोई आरोप नहीं लगाया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि गुजराल जांच में सहयोग कर रहे हैं और जरूरत पड़ी तो उन्हें एक बार और बुलाया जा सकता है। गुजराल और त्यागी दोनों से 2013 में विस्तार से पूछताछ की गई थी। लेकिन एक इतालवी अदालत के सात अप्रैल के फैसले के बाद फिर से पूछताछ किया जाना जरूरी हो गया है। सात अप्रैल के अपने फैसले में इस इतालवी अदालत ने हेलीकॉप्टर सौदे में रिश्वतखोरी की बात कही थी। सीबीआई ने इस मामले में अब तक 100 भारतीयों से पूछताछ की है। अभी इसे पांच विदेशी नागरिकों से पूछताछ करनी है।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक एजेंसी को इटली को भेजे गए लेटर रोगेटरी (अनुरोध पत्र) का जवाब मिल चुका है। जबकि ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, यूके औैर ट्यूनीशिया से जांच में सहयोग देने के मामले में आंशिक जवाब ही मिला है। हालांकि जांच में किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए इसे औैर भी देशों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। सीबीआई यूपीए-1 सरकार में हुए 3600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में 400 करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी की जांच कर रही है। एजेंसी ने रिश्वतखोरी के आरोप में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और उनके तीन भाइयों समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें पांच विदेशी नागरिक हैं। जांच एजेंसी ने अपनी एफआईआर में इटली स्थित कंपनी फिनमैकेनिका और अगस्ता वेस्टलैंड, मोहाली स्थित आईडीएस इन्फोटेक, चंडीगढ़ स्थिति एयरोमैट्रिक्स, आईडीएस ट्यूनीशिया और आईडीएस मॉरीशस को भी शामिल किया है। फिनमैकेनिका अगस्ता वेस्टलैंड की मातृ कंपनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें