फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई: पंजाब चावल खरीद घोटाला, एफसीआई के 14 अफसर और 16 निजी राइस मिल मालिक दोषी, जानें किसे-कितनी मिली सजा

Sat, 14 Nov 2026 08:56 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब के मोहाली स्थित सीबीआई कोर्ट ने 2004-05 के पंजाब चावल खरीद घोटाले में एफसीआई के 14 अधिकारियों और 16 निजी राइस मिल मालिकों समेत कुल 30 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए एक से तीन साल तक के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सभी पर जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली स्थित सीबीआई कोर्ट ने 'पंजाब चावल खरीद घोटाला' मामले में शुक्रवार को 30 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। इनमें भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के 14 अधिकारी और 16 निजी राइस मिल मालिक शामिल हैं। ये सभी 2004-05 के पंजाब चावल खरीद घोटाले से जुड़े हैं। इन आरोपियों को भारतीय दंड संहिता के तहत आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी करने का दोषी पाया गया। इसके अलावा, भारतीय खाद्य निगम के 14 अधिकारियों को 'भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988' के तहत भी दोषी ठहराया गया है। कोर्ट ने इन सभी दोषियों को एक से तीन साल तक के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


यह मामला खरीफ सीजन 2004-05 के दौरान भारतीय खाद्य निगम अधिकारियों और निजी राइस मिल मालिकों के बीच रची गई एक आपराधिक साजिश से जुड़ा है। इसके तहत, पंजाब के संगरूर जिले के मलेरकोटला, सुनाम और टापा स्थित एफसीआई केंद्रों पर घटिया किस्म के चावल को 'ग्रेड-ए' चावल के रूप में स्वीकार कर लिया गया था। इस वजह से राइस मिल मालिकों को गलत तरीके से भुगतान किया गया, जिससे एफसीआई को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा। सितंबर 2005 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (द्वारा की गई संयुक्त औचक जांच के दौरान ये अनियमितताएं सामने आईं। चावल के नमूनों की प्रयोगशाला जांच से पुष्टि हुई कि ये खेपें तय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं थीं। इसके आधार पर, CBI ने 07.01.2006 को मामला दर्ज किया था। जांच पूरी होने के बाद, 28.11.2008 को तीन अलग-अलग आरोप-पत्र दाखिल किए गए।

दोषसिद्धि और सजा
मालेरकोटला केंद्र मामला (CC संख्या 59/2017)
न्यायालय ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है, जिनमें एफसीआई के 05 अधिकारी और 05 निजी राइस मिलर (चावल मिल मालिक) शामिल हैं।
  • एफसीआई के अधिकारियों - वरिंदर राजपूत, गिरधारी लाल और के.पी. सिंह (जो उस समय एफसीआई में तकनीकी सहायक थे), तथा रौनक अली और आर.एन. शर्मा (जो उस समय एफसीआई में सहायक प्रबंधक - गुणवत्ता नियंत्रण थे) - को दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही प्रत्येक पर 15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
  • निजी राइस मिलरों में से- शिव शक्ति राइस एग्रो प्रोडक्ट्स के साझेदार हरीश कुमार और रजनीश कुमार, तथा आरके एग्रो टेक के साझेदार राकेश गोयल को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है, और प्रत्येक पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, शिव शक्ति राइस एग्रो प्रोडक्ट्स के साझेदार रमेश सिंगला और सतकरतार राइस एंड एग्रो मिल्स के साझेदार नरिंदर कुमार को दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। प्रत्येक पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन

सुनाम सेंटर केस (CC नंबर 60/2017)
न्यायालय ने 06 आरोपियों को दोषी ठहराया है, जिनमें एफसीआई के 03 अधिकारी और 03 निजी राइस मिलर (चावल मिल मालिक) शामिल हैं। एफसीआई के अधिकारियों - आरसी वर्मा (तत्कालीन असिस्टेंट मैनेजर, क्वालिटी कंट्रोल), और सोम पाल सिंह व केएल गुलाटी (तत्कालीन टेक्निकल असिस्टेंट) - को 2 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही, इन सभी पर 15,000-15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। निजी राइस मिलरों में से, महावीर राइस मिल्स के पार्टनर केवल कृष्ण को 1 साल के कठोर कारावास और 10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। वहीं, केसी राइस मिल्स के पार्टनर हरि राम और जीवन लाल को 2 साल के कठोर कारावास और 20,000-20,000 रुपये जुर्माने की सजा दी गई है।

तापा सेंटर केस (CC नंबर 66/2017)
न्यायालय ने 14 आरोपियों को दोषी ठहराया है, जिनमें एफसीआई के 06 अधिकारी और 08 निजी व्यक्ति शामिल हैं। एफसीआई के अधिकारियों - गुरमेल सिंह (तत्कालीन डिप्टी मैनेजर, क्वालिटी कंट्रोल), आरएस सिरोही (तत्कालीन असिस्टेंट मैनेजर, क्वालिटी कंट्रोल), तथा रमेश कुमार, हरिंदर सिंह, हरीश कुमार और सतनाम सिंह (तत्कालीन टेक्निकल असिस्टेंट) - को 2 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही, इन सभी पर 15,000-15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। निजी व्यक्तियों में से, बंसल राइस मिल्स के पार्टनर बुध राम, सुखानंद राइस उद्योग समिति के चेयरमैन प्रदीप शर्मा और गंगा राइस मिल्स के प्रोपराइटर भूषण कुमार को 3 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है, साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया गया है। मेसर्स जय ज्वाला राइस मिल्स के पार्टनर विनोद कुमार, धालीवाल राइस उद्योग समिति के सचिव भरत भूषण, मेसर्स लक्ष्मी राइस मिल्स के पार्टनर अशोक कुमार और सुरिंदर कुमार, तथा मेसर्स बी.आई.डी. राइस मिल्स के पार्टनर रमेश कुमार, प्रत्येक को दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है और उन पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें