फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने संभाला पोलच्ची यौन उत्पीड़न केस की जांच का जिम्मा

Mon, 29 Apr 2019 02:45 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तमिलनाडु (प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

सीबीआई ने तमिलनाडु में कोयंबटूर जिले के पोलच्ची शहर में एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न और घटना का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले की जांच का जिम्मा संभाल लिया है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पहली महिला के यौन उत्पीड़न और दूसरा उसके भाई के साथ मारपीट करने से संबंधित है। राज्य सरकार ने 12 मार्च को सीबीआई से मामले की जांच का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि गिरोह ने तमिलनाडु में कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया और उन्हें ब्लैकमेल किया। इस घटना को लेकर राज्य में काफी हंगामा भी मचा। सरकार ने तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत के साथ समर्पित जांच और अपराध की गंभीरता को देखते हुए केस को सीबी सीआईडी से लेकर सीबीआई को सौंपने की मंजूरी दी थी।
 
राजधानी चेन्नई से 500 किलोमीटर दूर पोलच्ची के निकट एक कार के अंदर चार लोगों ने 12 फरवरी को एक युवती का उत्पीड़न करने का प्रयास किया, इस घटना का एक वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता वहां से भागने में सफल रही और 24 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सत्ताधारी दल एआईडीएमके के स्थानीय कार्यकर्ता द्वारा पीड़िता के भाई पर हमले के बाद मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया था। हंगामे के बाद एआईडीएमके ने कार्यकर्ता को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें