फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Visa corruption case: कीर्ति चिदंबरम के करीबी एम भास्कर रमन कोर्ट में पेश, चार दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा गया

Thu, 19 May 2022 05:59 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने वीजा भ्रष्टाचार मामले में कीर्ति चिदंबरम के करीबी एम भास्कर रमन को दिल्ली की एक विशेष अदालत में पेश किया। इस मामले से कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कीर्ति चिदंबरम का भी नाम जुड़ा है। 
विज्ञापन
कीर्ति चिदंबरम के करीबी एम भास्कर रमन कोर्ट पेश, चार दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा गया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कीर्ति चिदंबरम के करीबी एम भास्कर रमन को दिल्ली की एक विशेष अदालत में पेश किया। एम भास्कर रमन को यहां से चार दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है। रमन को वीजा भ्रष्टाचार मामले में 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कीर्ति चिदंबरम का भी नाम जुड़ा है।
विज्ञापन


एम भास्कर रमन की गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने मंगलवार को कार्ति चिदंबरम के चेन्नई और दिल्ली निवास समेत देशभर में 10 ठिकानों पर छापे मारे। सीबीआई के मुताबिक पिता पी. चिदंबरम के केंद्रीय गृहमंत्री रहते हुए कार्ति ने 50 लाख रुपये की रिश्वत लेकर 263 चीनी नागरिकों को भारत का वीजा दिलाया था।
 
देशभर में हुई थी छापेमारी
सीबीआई अधिकारियों ने मंगलवार को चेन्नई, मुंबई, कोप्पल (कर्नाटक), झारसुगुदा (ओडिशा), मनसा (पंजाब) और दिल्ली में कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर छापे मारे थे। सीबीआई कार्ति चिदंबरम के खिलाफ आईएनएक्स मीडिया मामले की जांच कर रही है। उसके साथ ही यह नया मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई के मुताबिक कार्ति ने तलवंडी साबो बिजली परियोजना के लिए चीनी नागरिकों को वीजा दिलाया था।
विज्ञापन


इनके खिलाफ भी मामला दर्ज
सीबीआई ने कार्ति के अलावा उनके करीबी सहयोगी एस भास्करारमन, तलवंडी साबो बिजली परियोजना के प्रतिनिधि विकास मखारिया (जिसने रिश्वत की पेशकश की), कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड, मुंबई स्थित बेल टूल्स लिमिटेड (जिसके जरिये रिश्वत पहुंचाई गई) व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन सभी पर आपराधिक साजिश, खातों में हेरफेर और भ्रष्टाचार की धाराओं में आरोप लगे हैं। सीबीआई को प्रारंभिक जांच में भास्कर रमन के पास से एक हार्डड्राइव मिली थी जिसमें 50 लाख के लेनदेन का ब्योरा था।
 
न जाने कितनी बार...अब तो रिकॉर्ड बन गया होगा: कार्ति 
सीबीआई छापों के बाद कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट किया था, न जाने कितनी बार, मैं तो गिनती भी भूल गया। ‘रिकॉर्ड’ तो बन ही गया होगा! कुछ देर बाद कार्ति ने एक और ट्वीट किया था। उन्होंने बताया था कि अभी मेरे दफ्तर से ‘रिकॉर्ड’ के बारे में जानकारी मिली है। 2015 में दो बार, 2017 में एक, 2018 में दो बारा और आज। कुल 6 बार! इसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, सीबीआई की टीम ने मेरे चेन्नई और दिल्ली स्थित निवास पर छापा मारा है। टीम ने मुझे एक एफआईआर दिखाया था जिसमें मुझे आरोपी नहीं बनाया गया है।

सीबीआई को कुछ हाथ नहीं लगा
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, सीबीआई टीम को हमारे घर से कुछ हाथ नहीं लगा, न ही ये लोग कुछ जब्त कर सके। लेकिन इन सबके बावजूद सीबीआई के छापों की टाइमिंग दिलचस्प थी। हालांकि कांग्रेस नेता किस टाइमिंग की बात कर रहे हैं इसका जिक्र ट्वीट में नहीं था।
विज्ञापन

 
सीबीआई जांच में सहयोग कर रहे: बिजली कंपनी
तलवंडी साबो पावर लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, पंजाब में हमारे ठिकानों पर छापे सीबीआई की जांच का मुख्य हिस्सा रहा। हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें