फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी को भारत लाने की कोशिश तेज, 29 मार्च को लंदन जा रही है सीबीआई की टीम

Wed, 27 Mar 2019 12:16 PM IST
पल्लवी कश्यप भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीरव मोदी - फोटो : ani
विज्ञापन

सीबीआई की एक टीम भगौड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के ब्रिटेन से प्रत्यर्पण मामले में स्थानीय अधिकारियों की सहायता के लिए 29 मार्च को लंदन जा रही है। लंदन की एक अदालत में कारोबारी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है। इस 48 वर्षीय हीरा कारोबारी पर अपने मामा मेहुल चोकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के साथ दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

ब्रिटेन के एक अखबार द टेलिग्राफ ने मोदी को लंदन के एक पॉश इलाके में रहते पाया था। इसके बाद नीरव को भारत के प्रत्यर्पण के आग्रह पर गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन



विज्ञापन



मोदी को वेस्टमिन्स्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पिछले सप्ताह पेश किया गया था, जहां उसने भारत में उसे प्रत्यर्पित किए जाने का विरोध किया। जिला न्यायाधीश मैरी मैलन ने नीरव मोदी को जमानत नहीं देते हुए उसे 29 मार्च तक के लिए हिरासत में भेज दिया। अदालत ने कहा कि इस बात को मानने के मजबूत आधार हैं कि अगर उसे जमानत दी गई तो वह आत्मसमर्पण नहीं करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें