सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने राइफल फैक्टरी घोटाले का खुलासा करने वाले व्हिसलब्लोअर नाम सार्वजनिक कर दिया।
30 करोड़ के इस घोटाले का खुलासा करने वाले व्हिसलब्लोअर का नाम सामने आना सीबीआई की एक बड़ी चूक कही जा रही है। इस घोटाले का खुलासा करने वाले विसलब्लोअर ने 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद महत्वपूर्ण दस्तावेजों जुटाए थे।
पढ़ें- सीबीआई फिर बोतल से निकालेगी बोफोर्स घोटाले का जिन्न
सीबीआई के कोलकाता स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफिस में 17 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज करवाई गई थी जिसमें खुलासा करने वाले शख्स (विसलब्लोअर) और विजिलेंस ऑफिसर गौतम मंडल का नाम शामिल था।
विसलब्लोअर ने नाम सार्वजनिक होने पर टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि उसे मीडिया से बातचीत के लिए मना किया गया है। सीबीआई से पहले इसकी जांच गौतम मंडल कर रहे थे। माना जा रहा है कि इस घोटाले में कई अफसर शामिल हैं।