फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: सोते लोगों पर भरभराकर गिरी बस डिपो की छत, 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान

Fri, 20 Oct 2017 02:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
दिवाली की अगली सुबह तमिलनाडु के कई परिवारों के लिए अंधेरा लेकर आई। राज्य के नागपट्टिनम जिले में बस डिपो के रेस्ट रूम की छत गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस डिपो की इमारत लगभग 40 साल पुरानी थी।
विज्ञापन


वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्‍वामी मृतकों के परिजनों को 7.5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों को 50 हजार रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल होने वाले और मृतक बस ड्राइव और कंडेक्टर हैं। ये सभी अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद डिपो पर बने रेस्ट रूम में आराम कर रहे थे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 3:30 बजे के आसपास हुआ है। घायलों को नागपट्टिनम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि कुछ दिनों पहले इलाके में तेज बारिश हुई थी, जिसने डिपो की बिल्डिंग को कमजोर कर दिया था। जिस कारण यह हादसा हुआ। 
  Nagapattinam building collapse: TN CM announces compensation of Rs1.5 lakh for ppl with severe injuries&Rs 50,000 for ppl with mild injuries — ANI (@ANI) October 20, 2017

  Nagapattinam building collapse: Tamil Nadu CM Edappadi Palaniswami announces compensation of Rs 7.5 lakh for next of kin of the deceased — ANI (@ANI) October 20, 2017

8 dead after roof of a Bus depot's rest room collapses in Tamilnadu's Nagapattinam, 3 people rescued from the debris pic.twitter.com/KpTT5JYE3w — ANI (@ANI) October 20, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें