फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Garuda: मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 175 गिरफ्तार, 127 के खिलाफ मामले दर्ज

Thu, 29 Sep 2022 02:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने बताया कि देशव्यापी मादक तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही कार्रवाई में पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और मणिपुर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और कई राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान चलाया, जिसके तहत 175 लोगों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरुआत में शुरू हुए ‘ऑपरेशन गरुड़’ में इंटरपोल भी शामिल था। उन्होंने कहा कि इसके तहत सीबीआई, एनसीबी और राज्य पुलिस ने अब तक 127 मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि देशव्यापी कार्रवाई में पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और मणिपुर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें