फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. बंगाल : कोयला घोटाले के संबंध में सीबीआई ने 13 जगहों पर की छापेमारी

Fri, 19 Feb 2021 11:29 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : ani
विज्ञापन

सीबीआई ने कोयला घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के चार जिलों में 13 स्थानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान और कोलकाता में परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोलकाता और बांकुड़ा में अमिया स्टील प्राइवेट लिमिटेड के परिसर पर और गिरोह के संदिग्ध सरगना अनूप मांझी के कथित सहयोगी जयदीप मंडल के परिसर पर भी छापेमारी की गई।



सीबीआई ने मांझी उर्फ लाला, ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) के महाप्रबंधक अमित कुमार धर और जयेश चंद्र राय, ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, कुनुस्तोरिया के क्षेत्र सुरक्षा निरीक्षक धनंजय राय एवं काजोर इलाके के सुरक्षा प्रभारी एवं एसएसआई देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ पिछले वर्ष नवंबर माह में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि काजोर एवं कुनुस्तोरिया इलाकों में ईसीएल की लीज पर ली गई खदानों से अवैध खनन तथा कोयले की चोरी में मांझी लिप्त है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें