फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने अपने अफसरों पर दर्ज किया केस, 14 जगहों पर मारे छापे

Fri, 15 Jan 2021 03:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

 सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी में शामिल कंपनियों की मदद करने से संबधित मामले में पद के दुरुपयोग के लिए अपने चार अफसरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें दो डीएसपी हैं।  

विज्ञापन


 सीबीआई ने भ्रष्टाचार और घूसखोरी के सिलसिले में गाजियाबाद स्थित अपनी ट्रेेनिंग अकादमी के अलावा दिल्ली और नोएडा में 13 विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई उसे शर्मिंदा करने वाले इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।

क्योंकि इसमें उसके अपने ही अधिकारी बैंकों से धोखाधड़ी करने की आरोपी उन कंपनियों से रिश्वत लेने को लेकर जांच के दायरे में हैं, जिनके खिलाफ वह खुद जांच कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ अधिकारी आरोपी कंपनियों से कथित रूप से नियमित भुगतान ले रहे थे।
विज्ञापन


 इन अफसरों पर कार्रवाई
 सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक, जांच एजेंसी ने अपने जिन अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, उनमें पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आरके ऋषि, डीएसपी आरके सांगवान शामिल हैं। एजेंसी ने डीएसपी ऋषि के घर पर भी छापा मारा। सीबीआई के लिए यह स्थिति बेहद शर्मनाक हो गई थी। एजेंसी ने अपने अफसरों के अलावा कई दूसरे लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें