फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: विमानन सलाहकार दीपक तलवार के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर; सीबीआई ने लगाए यह आरोप

Thu, 08 Jun 2023 11:06 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने बताया कि तीन मई को दायर पूरक आरोप पत्र में सीबीआई ने विदेशी चंदा विनियमन अधिनियम (एफसीआर) के प्रावधानों के अलावा आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराएं भी लगाई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विमानन सलाहकार दीपक तलवार और उनके गैर सरकारी संगठन एडवांटेज इंडिया के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया है। चार्जशीट विदेशी धन के कथित उल्लंघन को लेकर दायर किया गया है। सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में तलवार, एडवांटेज इंडिया, उनकी पत्नी दीपा तलवार के अलावा गिरीश वैद्य, कृष्ण कुमार नायर, तरुण कुमार कपूर, अर्चना कपूर और प्राणनाथ मोंगा को भी नामजद किया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि तीन मई को दायर पूरक आरोप पत्र में सीबीआई ने विदेशी चंदा विनियमन अधिनियम (एफसीआर) के प्रावधानों के अलावा आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराएं भी लगाई हैं। सीबीआई ने एडवांटेज इंडिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एजेंसी ने कंपनी पर भारत में शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी योजना के तहत प्राप्त विदेशी चंदे का दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें