फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Scam: नियुक्ति घोटाले में बंगाल के शिक्षामंत्री और उनकी बेटी के खिलाफ केस दर्ज, सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

Thu, 19 May 2022 09:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

एसएससी नियुक्तियों में अनियमितता के विवाद के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की और उसके शासन को तुगलकी राज करार दिया।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के शिक्षा राज्यमंत्री परेश चंद्र अधिकारी, उनकी बेटी के खिलाफ नियुक्ति घोटाले में सीबीआई ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की। कोलकाता हाईकोर्ट ने अधिकारी को अपनी बेटी की एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में गैरकानूनी ढंग से शिक्षक नियुक्ति के मामले में सीबीआई के समक्ष पेश होने को कहा था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसके बाद जांच एजेंसी ने मामला दर्ज कर लिया।  

विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारी के साथ ही उनकी बेटी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (जालसाजी और बेईमानी) और 120बी (आपराधिक साजिश) के अलावा भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कोलकाता हाईकोर्ट के आदेशानुसार मंत्री को बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे तक हमारे अधिकारियों के समक्ष पेश होना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद एजेंसी ने उनके और उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

हाईकोर्ट ने अधिकारी को दोपहर तीन बजे तक सीबीआई के समक्ष पेश होने को कहा था, लेकिन उनके वकील ने कहा कि वह कूचबिहार में हैं और वह शाम तक विमान से कोलकाता पहुंचेंगे। इस पर जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि जैसे ही वह एनएससी बोस एयरपोर्ट पर उतरे, बिधाननगर पुलिस उन्हें सीबीआई कार्यालय ले जाए। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि यदि अधिकारी विमान में न पाए जाएं तो इसे कोर्ट और सीबीआई से बचने की उनकी धोखाधड़ी माना जाए और इसके मुताबिक कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


सीबीआई अधिकारी के अनुसार, अधिकारी ने एजेंसी को मेल कर पेश होने के लिए और वक्त की मांग की। हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए मंत्री को 17 मई को सीबीआई के सामने पेश होने को कहा था। याचिका में दावा किया गया है कि अधिकारी की बेटी को शिक्षक नियुक्त कर दिया जबकि याचिकाकर्ता से उसके नंबर कम थे। 

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा : ममता
एसएससी नियुक्तियों में अनियमितता के विवाद के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की और उसके शासन को तुगलकी राज करार दिया। उन्होंने भाजपा देश को बांटने की कोशिश कर रही है। वह केंद्रीय एजेंसियों को नियंत्रित कर रही है। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक बढ़त के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती वाम मोर्चा सरकार के दौरान सरकारी नियुक्तियों में बहुत विसंगतियां थी, जिसका खुलासा वह बहुत जल्द करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें