फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए घोटालाः सीबीआई ने 28 आरोपियों के खिलाफ दायर किया पूरक आरोपपत्र

Sat, 17 Oct 2020 04:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आईएमए पोंजी घोटाले में सीबीआई ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बंगलूरू स्थित एक निजी कंपनी के सीईओ एवं एमडी समेत 28 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। इस कार्रवाई के बाद घोटाले से संबंधित और भी कई खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन


क्या है आईएमए पोंजी घोटाला? 
पोंजी घोटाले के मुख्य आरोपी मोहम्मद मंसूर खान ने 2006 में आईएमए के नाम से एक कंपनी खोली थी। यह कंपनी कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू सहित कुछ जिलों में अपना संचालन कर रही थी। कंपनी ने लोगों के साथ निवेश के नाम पर धोखाधड़ी शुरू कर दी।

कंपनी पर आरोप था कि उसने लोगों को 17-25 फीसदी का लालच देकर पैसे निवेश करवाए, लेकिन जब रिटर्न देने का समय आया तो कंपनी का मालिक मंसूर खान दुबई फरार हो गया। हालांकि, बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें