फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव सिंह पर CBI ने दर्ज किया एक और केस, दिल्ली, नोएडा और रांची के आठ स्थानों पर छापे

Sat, 20 Jan 2018 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई ने शुक्रवार को एक और केस दर्ज किया है। उनके साथ पांच कंपनियों, उनके निदेशकों व ठेकेदारों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इन पर 116.39 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को गलत तरीके से दिलाने का आरोप है। सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बताया कि इस मामले में दिल्ली, नोएडा और रांची के आठ स्थानों पर छापा भी मारा गया। 

विज्ञापन


116.39 करोड़ के प्रोजेक्ट को गलत तरीके से दिलाने का है मामला

यादव सिंह पर आपराधिक साजिश रचने, पद के दुरुपयोग के अलावा आरोपियों को ठेकेदारों और फर्मों से ठेका दिलाने के नाम पर घूस लेने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में गुल इंजीनियर्स कंपनी के मालिक जावेद अहमद, एसएमपी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक साई राजू, मनीष कुमार और प्रेम प्रदीप, अबू इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों कुमार सौरभ, संजय इलेक्ट्रिकल्स के संजय कुमार गुप्ता, शाखंबरी प्रोजेक्ट रांची के संजय कुमार शर्मा के अलावा नोएडा प्राधिकरण के अज्ञात अधिकारी शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें